मढ़ौरा: शिल्हौरी में जलजमाव की समस्या पर पंचायत समिति ने की बैठक
प्रखंड के शिल्हौरी में मुख्यपथ पर जलजमाव के दौरान उत्पन्न हुए समस्या को लेकर स्थानीय पंचायत समिति सदस्य ने बैठक किया और आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा किये। रविवार की दोपहर एक बजे ई अंकित कुमार ने बताया कि शिल्हौरी के मुख्यपथ जो मध्य विधालय के सामने अवस्थित है वहां जलजमाव की समस्या थी और पानी के निकासी के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्या का निदान किया गया।