मेरठ: मेरठ में निकाह के 6 दिन बाद युवती लापता, मां ने पार्षद पर अपहरण का आरोप लगाया, ऑडियो में पार्षद खुद को बता रहा गुंडा
Meerut, Meerut | May 17, 2026 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में निकाह के छह दिन बाद एक युवती के लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। युवती की मां ने वार्ड-81 के एआईएमआईएम पार्षद हाजी अफजाल पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले से जुड़ा एक वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।