भीलवाड़ा: नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया, आजाद चौक, प्रताप टॉकीज और हरि शेवा मार्ग पर अवैध निर्माण हटाए
भीलवाड़ा नगर निगम ने गुरुवार को शहर में लंबे समय बाद व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए आजाद चौक, प्रताप टॉकीज एरिया और हरि शेवा मार्ग पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर किए गए अस्थायी और पक्के अतिक्रमण को हटाया गया।