कटंगी: सेलवा गांव की महिलाओं ने नशा मुक्ति में बाधा डालने वालों के खिलाफ SDOP से की शिकायत
तहसील मुख्यालय कटंगी से सटी ग्राम पंचायत सेलवा की दर्जनों महिलाओं ने गुरूवार 30 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विवेक कुमार शर्मा ने मुलाकात कर गांव के ही निवासी माता और पुत्र के खिलाफ शिकायत की है। अंजु रामटेके और हर्ष रामटेके पर गांव की महिलाओं ने यह आरोप लगाया गया है कि यह दोनों नशा मुक्ति अभियान की कार्रवाई में बाधा उत्पन्न कर रहे है।