बाढ़: MBA की पढ़ाई कर रहे युवक की बाढ़ में सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Barh, Patna | Jun 15, 2026 बाढ़ के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के नवादा गेट के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में MBA की पढ़ाई कर रहे एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने लगभग 9 बजे बताया कि आनंद कुमार अपनी बाइक से किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान नवादा गेट के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।