हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में बड़ा मोड़! महेंद्र भट्ट पर कर्नाटक में Zero FIR, गरिमा दसौनी का BJP पर तीखा हमला
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर विवाद अब उत्तराखंड से निकलकर कर्नाटक तक पहुंच गया है। बेंगलुरु की विधान सौधा पुलिस ने उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य के खिलाफ Zero FIR दर्ज की है। रिपोर्टों के मुताबिक FIR में SC/ST एक्ट, Protection of Civil Rights Act और BNS की धाराएं शामिल हैं।
मामले के सामने आने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस का आरोप है कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में खरगे की रैली के बाद किया गया कथित शुद्धिकरण दलित समाज के अपमान से जुड़ा गंभीर मामला है।