नासरीगंज: शंकरपुर गांव से पुलिस ने दो शराबियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
नासरीगंज थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव से स्थानीय पुलिस ने दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार पियक्कड़ में शंकरपुर गांव के निवासी बताये जाते हैं। इन दोनो को इनके गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पियक्कड़ की मेडिकल जांच कराने के पश्चात शराब पीने की पुष्टि होते ही दोनो को जेल भेज दिया गया।