शिवपुरी नगर: हाथ ठेले पर सवार होकर बेटे के साथ 100 साल की वार्ड 16 निवासी बुजुर्ग पहुंची जनसुनवाई, नल के बिल की माफी की गुहार
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 19 जोगी मोह्हला की रहने वाली 100 वर्षीय राधा बाई के अनुसार वह वर्षों एक पाटौर में रहती हुई आ रही है उसके पति की मौत वर्ष 2003 में चुकी थी। इसके बाद नगर पालिका में बेटों के नाम नामंतरण की फ़ाइल लटकी हुई है। नपा उन्हें 28 हजार रुपये के बिल का भुगतान करने को कह रही है। इसके चलते उन्ही आवास की फाइल भी अटकी है।