देवघर में दुर्गा पूजा पंडालों का प्रशासन ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश।
देवघर: –नवरात्रि को लेकर देवघर में विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों की ओर से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। वहीं, त्योहार को शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बुधवार को जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने देवघर शहर के अपर बिलासी , बिलासी ,कृष्णापुरी सहित देवघर शहर स्थित कई दुर्गा पूजा पंडाल,विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान देवघर के उपायुक्त सौरभ भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, नगर आयुक्त सुलोचना मीना और एसडीएम रवि कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने कृष्णापुरी, अपर बिलासी और बिलासी दुर्गा पूजा पंडाल समेत शहर के कई पूजा पंडालों का जायजा लेते हुए ,दुर्गा पूजा समितियों को भीड़ नियंत्रण , अग्नि सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया।
वहीं, पूजा समिति के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का आश्वासन दिया। प्रशासन का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
Deoghar, Deoghar | Oct 14, 2026