लांजी: नंदोरा-कड़ता मार्ग पर पुलिया धंसने से सड़क के बीच बना बड़ा गड्ढा, क्षतिग्रस्त पाइप पुलिया बनी हादसे का कारण
लांजी अनुभाग के ग्राम नंदोरा में नंदोरा चौक से कड़ता मार्ग पर करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित पाइप पुलिया धंसने से सड़क के बीच बड़ा गड्ढा बन गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस पुलिया के अंदर से क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क की सतह भी धंस गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नंदोरा-कड़ता मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्य