पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर लगातार वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुरावली पुलिस ने यक्ष ऐप से पहचान कर फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने का काम किया है।