कोंडागांव: अमृत मिशन 2.0 के कार्यों से बढ़ी परेशानी, कोंडागांव के जामपदर में आवागमन प्रभावित, गुणवत्ता और सुरक्षा पर उठे सवाल
कोण्डागांव शहर में संचालित अमृत मिशन 2.0 योजना आमजन के लिए राहत की बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। मर्दापाल तिराहा से जामपदर/मर्दापाल मार्ग तक सड़कों की बेतरतीब खुदाई, धूल और गड्ढों ने लोगों का चलना-फिरना मुश्किल कर दिया है। कोसारटेंडा बांध से पाइपलाइन के जरिए जल आपूर्ति हेतु किए जा रहे कार्यों में लापरवाही साफ नजर आ रही है। खुदाई के बाद समय पर सड़क....