चंदौसी: चंदौसी तहसील सबहार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जन समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए
चंदौसी तहसील सभागार में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम आशुतोष तिवारी ने की। इस दौरान सीओ चंदौसी विवेक जावला, खंड विकास अधिकारी ज्योति शिना, तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया