महाराजगंज: बछरावां में जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने की बड़ी कार्रवाई, नर्सिंग होम किया सील
26 जून शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे बछरावां कस्बे में जिलाधिकारी के निर्देशन पर सीएमओ रायबरेली के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। अवैध रूप से संचालित हो रहे साईं राम हॉस्पिटल की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर जांच पड़ताल के दौरान मानकों के अनुरूप ना पाए जाने पर सीज करने की कार्रवाई की गई है। कस्बे के अन्य नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।