गोरखपुर: सदर सांसद रवि किशन ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में MY-फैक्टर करेगा काम
गोलघर में मीडिया से बातचीत करते हुए सदर सांसद रवि किशन ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में MY-फैक्टर काम करेगा। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश से 80 व पूरे देश से 400 सीट लेकर आएगी।सांसद ने कहा कि इस बार मोदी-योगी फैक्टर काम करेगा व एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।