शिवपुरी नगर: पुरा में एक साल से लापता किशोरी की हत्या, जीजा के भाई पर आरोप, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक साल पहले लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या का आरोप उसके ही सगे जीजा के भाई पर लगा है। पीड़िता की बड़ी बहन ने बुधवार दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर अपनी छोटी बहन की हत्या की शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।