बहराइच: गुरचाही चौराहे के पास पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी ठोकर, महिला की हुई मौत
रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरचाही चौराहे के पास पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वही पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई है।