बहराइच: धरसवा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार चाचा की हुई मौत,भतीजा घायल
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत धरसवा के पास बाइक सवार चाचा भतीजे को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में मौके पर चाचा ओमप्रकाश की मौत हो गई। वहीं भतीजा देवराज घायल है। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। वहीं शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।