बहराइच: बनकटवा गांव में विवाहिता ने लगाई फांसी,तीन पर मुकदमा दर्ज
रिसिया इलाके के बनकटवा गांव निवासी महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका की मां ने दामाद व अन्य ससुरालजन की प्रताड़ना से बेटी के खुदकुशी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही शव का पोस्टमार्टम कराया हैं। और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।