बहराइच: धनौली गांव में घर के सामने बैठी मां -बेटी समेत तीन लोगों को कार ने मारी ठोकर,महिला की हुई मौत
शंकरपुर चौराहा-मटेरा मार्ग पर धनौली गांव में शुक्रवार रात घर के सामने बैठी मां -बेटी समेत तीन लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई । दो अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के लोग दौड़े और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इलाज के दौरान आयशा खातून की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुट गई है।