नौगावां सादात: गांव बीलना में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने पति सहित 4 पर मुकदमा दर्ज किया
नौगांवा सादात क्षेत्र के बीलना गांव में रविवार सुबह 22 वर्षीय विवाहिता गुल सिताब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। गुलसिताब का शव उसके ससुराल के बरामदे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।