बीकानेर: नशा मुक्त बीकानेर के लिए कलेक्ट्रेट में हुई बैठक, जागरूकता के साथ सख्त कार्रवाई के दिए गए निर्देश
बीकानेर में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय बैठक में जिला कलेक्टर निशांत जैन ने नशा मुक्त अभियान को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी विभागों और नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने मादक पदार्थों के भंडारण, विक्रय और तस्करी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में जागरूकता क