बांसवाड़ा: सुंदनी गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद दबंगों ने दो भाइयों पर चाकू से किया हमला, एमजीएच में हुआ उपचार
सुंदनी गांव में सोमवार रात 10:15 बजे शादी समारोह में किसी बात को लेकर हुए विवाद जिसमें छोटे भाई को सिर और कान पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया सुर्यवंश पुत्र मेरू का प्राथमिक उपचार किया गया और राजवंश पुत्र मेरू निवासी तेजपुर के सिर और कान पर चाकू से लगी गंभीर चोट, जिसका उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।