सिसई: झारखंड शिक्षा परियोजना के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया
Sisai, Gumla | Jan 11, 2025 सिसई प्रखंड के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के छात्रों के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना,गुमला द्वारा उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।शैक्षणिक भ्रमण में दो बसों की व्यवस्था की गई थी।इस दौरान छात्रों ने झारखंड विधानसभा,जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटस्टेडियम, मोराबादी स्थित साइंस सिटी इत्यादि का भ्रमण किया।