सिसई: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा होने पर सिसई प्रखंड में मनाई गई दिवाली
Sisai, Gumla | Jan 11, 2025 राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पहली वर्षगांठ पर सिसई प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में शनिवार शाम धूमधाम से दिवाली मनाई गई।इसके अलावा मंदिरों में साफ सफाई पूजा पाठ और कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।सिसई बस्ती स्थित हनुमान मंदिर में रोहित शर्मा, गौतम ताम्रकर,बसंत यादव के द्वारा हनी ग्रामीणों के साथ मिलकर दीप जलाते हुए उत्सव मनाया गया।