चूरू के रामनगर पुलिया के पास एक बाइक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक ने अचानक सड़क पर टर्न ले लिया, इसी दौरान बाइक उससे टकरा गई और हादसा हो गया। अस्पताल चौकी पुलिस से शुक्रवार शाम 7 बजे करीब मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में गांव घांघू का 31 वर्षीय दिनेश और उसकी मां मनोज घायल हो गए।