आज़मगढ़: सिधारी पुलिस ने नरौली स्थित पुलिया के पास से गांजा तस्कर नंदलाल को गिरफ्तार किया, 310 पुड़िया गांजा बरामद
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिधारी पुलिस ने नरौली के दक्षिण की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से अभियुक्त नंदलाल पुत्र स्वर्गीय बचाऊ निवासी जमूरपुर और शाकिबपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र 65 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से 310 गुड़िया गांजा अवैध 2किलो430 ग्राम बरामद कर चालान कर दिया