उरई: सीएम ने प्रदेश को दी 139 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नए भवन की सौगात, उरई में वीडियो कॉन्फ्रेंस से दी गई जानकारी
Orai, Jalaun | May 26, 2025 उरई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज दिन सोमवार समय 4 बजे लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 139 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों एवं अतिरिक्त डॉरमेट्री का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 43 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों तथा 66 मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों का शिलान्यास भी किया गया।