उज्जैन ग्रामीण: खजुरिया कुमावत मोड़ पर पुलिस ने 2 किलो से अधिक गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक ज़ब्त
उज्जैन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना पंवासा पुलिस ने 7 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर मक्सी रोड स्थित खजुरिया कुमावत मोड़ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 2 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त किए हैं। कार्रवाई एएसपी आलोक शर्मा औ