बिश्रामपुर: गुरी में पुलिस ने छापामारी कर 150 किलो जावा महुआ व 25 लीटर शराब के साथ उपकरण बरामद किए
बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में छापामारी कर अवैध महुआ शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। भुइयां टोली एवं गुरी में छापामारी कर लगभग 150 किलो जावा महुआ, 25 लीटर अवैध महुआ शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये गये। बरामद सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया।