भोले की भक्ति... हनुमान जी का आशीर्वाद... और सैकड़ों भक्तों का आस्था से भरा कारवां!
सुमेरपुर में आज आस्था का ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां आपेश्वर हनुमान जी मंदिर से कांबेश्वर रोड स्थित शनि धाम तक भव्य पैदल यात्रा निकाली गई।
यात्रा में शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और भगवान के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया।
हाथों में धार्मिक ध्वज... जुबां पर भगवान का नाम... और कदम शनि धाम की ओर।
यात्रा के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और पूरे माहौल में धार्मिक उल्लास छाया रहा।
सुमेरपुर में निकला ये आस्था का कारवां... सिर्फ एक पैदल यात्रा नहीं, बल्कि श्रद्धा और भक्ति की तस्वीर बन गया।
देखिए सुमेरपुर से आस्था की ये खूबसूरत तस्वीरें...
#sanchalnews #sanchalnewslive #sumerpurcity #Sumerpurnews #hindu