सिमरिया: राशन वितरण में मनमानी पर भड़कीं कलेक्टर: 'पहले अंगूठा लगवाया तो खैर नहीं'।
जिले की राशन वितरण व्यवस्था को पटरी पर लाने और विक्रेताओं की सालों पुरानी समस्याओं को सुलझाने के लिए कलेक्टर ऊषा परमार ने आज बुधवार 3 जून को एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में तब हड़कंप मच गया जब कलेक्टर ने कुछ दुकानों पर हितग्राहियों से राशन देने से पहले ही अंगूठा लगवाने (बायोमेट्रिक सत्यापन) की शिकायतों पर सख्त नाराजगी जताई।