कोईलवर: पूर्व में लड़की के अपहरण मामले में वारंट निर्गत होने पर चांदी थाने की पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सोमवार को चांदी थाना क्षेत्र के कोशिहान गांव से पूर्व के लड़की केअपहरण मामले में वारंट निर्गत होने पर एक वारंटी को चांदी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चांदी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने आज सोमवार की साम 5:30 बजे इस आशय की जानकारी देते हुए बताया की थाना क्षेत्र के कोशिहान गांव से वारंटी अमरदीप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।