कठूमर: कठूमर में आदिवासी अधिकारों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया
Kathumar, Alwar | Apr 17, 2026 आदिवासी समुदाय के अधिकारों को लेकर आदिवासी मीणा पंच पटेल महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनगणना में आदिवासी समुदाय के लिए पृथक कॉलम बनाए जाने तथा संविधान में ‘आदिवासी’ शब्द जोड़े जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।