महोबा: कबरई में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने खरका तालाब के पास से कारतूस बरामद कर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया
Mahoba, Mahoba | May 23, 2026 कबरई थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 35 वर्षीय रामबाबू प्रजापति पुत्र मुन्ना प्रजापति निवासी ग्राम खरका को खरका तालाब के पास से पकड़ा। अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ। जामातलाशी में 01 वीवो मोबाइल, आधार कार्ड और 490 रुपये नकद भी मिले। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।