गोरखपुर: जनता दर्शन में सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में लोगों की समस्याएं सुनी, जमीन कब्जे की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार मे करीब 200 लोगों की समस्याएं,सुनी और मौजूद अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।इस दौरान सीएम ने फरियादियों को भरोसा दिलाया,की चिंता मत करिए,सरकार सबकी समस्याओ पर कार्रवाई करेगी।और जनता की हर समस्या का शीघ्र और प्रभावी समाधान कराया जाएगा।इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुचे लोगो को उन्होंने आश्वस्त किया।