बीसलपुर: बिलसंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक पर पेट में बच्चा मारने का आरोप लगाया गया
बिलसंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेडी चिकित्सक की लापरवाही के चलते एक महिला के पेट में बच्चा की मौत होने का आरोप लगा है। साथ ही पीड़िता ने चिकित्सक पर बाजार की दवाइयां मंगवाने सहित गंभीर आरोप लगाए है। वहीं लेडी चिकित्सक का कहना है उसके ऊपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर सीएचसी अधीक्षक ने मामले की जांच शुरू कर दी है।