उरई: शहर में 12 मोहर्रम को शिया समुदाय ने कर्बला में शहीद इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की याद में निकाला मातमी जुलूस
Orai, Jalaun | Jun 28, 2026 रविवार की रात 8:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर उरई से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर बजरिया इलाके में शिया समुदाय के लोगों ने 12वीं मोहरम को लेकर कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन का उनके 72 साथियों की याद में मातमी जुलूस निकाला और या हुसैन की सदाएं गुंजी जिसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया है