पूरनपुर: मंडी समिति में दो दिन में मंडी के फड़ खाली नहीं हुए तो होगा लाठीचार्ज जैसा संघर्ष: रंजीत सिंह
पूरनपुर। मंडी समिति में धान खरीद व्यवस्था को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने नाराजगी जताई है। संगठन के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने आरोप लगाया कि मंडी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रों पर किसानों की उपज की खरीद नहीं हो रही है, जबकि मंडी के फड़ों पर माफियाओं का धान फैला हुआ है। इससे अपनी उपज बेचने के लिए पहुंच रहे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।