बिजौलिया: बिजोलिया थाना क्षेत्र में एक परिवार पर हुआ हमला, युवती लापता; 23 नामजद के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
बिजौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रंजिश के चलते एक परिवार पर हमला कर मारपीट करने और युवती को उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 23 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसकर पत्थरबाजी की, वाहनों में तोड़फोड़ की और लाठी-सरियों से हमला किया। इस दौरान परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।