अलवर: अलवर में धूल भरे अंधड़ और बारिश के दौरान उमरैण में दीवार गिरने से महिला की हुई मौत
Alwar, Alwar | Jun 9, 2026 अलवर। जिले में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे रेगिस्तान जैसा धूल भरा अंधड़ आया, बाद में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। कई जगह पेड़ गिर गए। पिछले तीन दिन से यही सिलसिला है — दिन में भीषण गर्मी और शाम को आंधी-बारिश। सोमवार को बानसूर, बहरोड़, उमरैण और सरिस्का में भी पेड़ गिरे थे।