करछना: लेप्रोसी चौराहा के समीप रेलवे अंडर पास पुलिया के नीचे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के डांडी तिगनौता गांव निवासी हर्ष भारतीया पुत्र बसंत लाल भारतीया बुधवार रात को बाइक लेकर घर से निकला हुआ था। देर रात वह मार्ग से गुजर रहा था तभी लेप्रोसी चौराहा के समीप रेलवे अंडर पास पुलिया के नीचे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।