पुष्पराजगढ़: विधायक फुदेलाल सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नर्मदा नदी के संरक्षण को लेकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार 2:00 बजे अनूपपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर के मां नर्मदा नदी के संरक्षण को लेकर के अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मां नर्मदा में प्रवाहित हो रही गंदगी को दूर करने एवं नर्मदा घाट में साबुन से स्नान एवं निरमा का उपयोग किए जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।