जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून के हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों को निर्धारित समयसीमा जून 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।