बड़हिया: बड़हिया के युवा वैज्ञानिक गौरव ने परमाणु उष्मा आधारित हाइड्रोजन उत्पादन परियोजना में दिया अहम योगदान
बड़हिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 रामचरण टोला के रहने वाले छोटेलाल नारायण सिंह के पौत्र व मुकेश कुमार एवं स्मिता सिंह के पुत्र गौरव कुमार ने विश्व की पहली परमाणु ऊष्मा आधारित हाइड्रोजन परियोजना में अहम भूमिका निभाकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है.रविवार अपराह्न 3 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक टीम के सदस्य हैं.