इटारसी: पुरानी इटारसी में अंडे की दुकान में रसोई गैस सिलेंडर फटा, आग से पुलिस आरक्षक सहित पांच झुलसे, इलाज जारी
रविवार सोमवार दरमियानी रात पुरानी इटारसी इलाके में अंडे की दुकान में रसोई गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस आरक्षक समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को रात करीब 12 .30 बजे तक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां सभी का इलाज जारी है।घायलों की पहचान आरक्षक राजकुमार,अनुपम, कमल, अंशु और सुभाष बताए गए।