स्वार: कुम्हरिया कला गाँव में दिनदहाड़े कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दुकान पर बरसाईं चार गोलियां, इलाके में सनसनी
Suar, Rampur | Oct 10, 2026 जनपद रामपुर के थाना मिलक खानम क्षेत्र के गांव कुम्हारिया कला में शनिवार को दिनदहाड़े लगभग पांच बजे हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कार सवार हमलावरों ने वाशिंग की दुकान चलाने वाले 32 वर्षीय कारोबारी नवजोत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कारोबारी को चार गोलियां मारीं