करछना: नैनी स्थित केंद्रीय कारागार और जिला जेल का जिला जज तथा जिलाधिकारी प्रयागराज ने किया निरीक्षण
नैनी स्थित केंद्रीय कारागार नैनी और जिला जेल का शुक्रवार को जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी और जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गतिविधियों पर निरीक्षण करते हुए बंदियों से बात किया। इसके बाद सर्किल के कई बैरकों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित को निर्देशित किया।