बाह: पिनाहट उटंगन नदी में 30 साल बाद आया उफान, कई गांव बाढ़ जैसे हालात से प्रभावित
पिनाहट क्षेत्र की उटंगन नदी में 30 साल बाद राजस्थान के बांध से छोड़े गए पानी और भारी बारिश के चलते उफान आ गया है। इस उफान ने तटवर्ती इलाकों के तीन दर्जन से अधिक गांवों को प्रभावित कर दिया है, जिससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। पिनाहट क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों के रास्तों पर पानी भर जाने से गांव का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया है।