बाह: बाह में चंबल नदी का उफान 38 गांवों नदी की चपेट में
बाह क्षेत्र में चंबल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी किनारे बसे 38 गांवों को नदी ने अपनी चपेट में ले लिया है, हड़कंप मच गया है। रानीपुरा, भटपुरा, गुणा और गोहरा गांव के रास्ते पानी ने बन्द कर दिए हैं। कोटा बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण चंबल नदी उफान पर है, जिससे ग्रामीणों के घरों और खेतों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।